Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः चारबाग स्टेशन के पास नगर निगम का चला चाबुक! अवैध अतिक्रमण हटाया, ₹14,950 का जुर्माना वसूला


लखनऊ। शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए शुक्रवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर नगर निगम जोन-05 की टीम ने चारबाग रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सघन प्रवर्तन अभियान चलाया।

जोनल अधिकारी विनीत कुमार सिंह के नेतृत्व में राजस्व, सेनेटरी अधिकारियों और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पटरी से 12 ठेले, 3 गुमटियां और 5 काउंटर हटाए, जबकि 1 लोहे की गुमटी जब्त की।

अतिक्रमणकारियों को दोबारा अवैध कब्जा न करने की चेतावनी देते हुए ₹8,000 शमन शुल्क वसूला गया। वहीं, सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने और प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिकध्पॉलीथीन का उपयोग करने वालों पर भी शिकंजा कसते हुए ₹6,950 का जुर्माना लगाया गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान नगर निगम ने कुल ₹14,950 शमन शुल्क वसूल किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |