Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः मोटर साईकिल चोरी करने वाले 02 बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया,बाल अपचारियों के पास से चोरी की मोटर साईकिल बरामद


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के सैरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयंत सिंह पुत्र स्व० ओमप्रकाश सिंह निवासी छठामील तिवारीपुर नागेश्वरनाथ कॉलोनी लखनऊ मूल पता किदवईनगर थाना बाबूपुरवा कानपुर द्वारा छठामील बाजार के सब्जी मण्डी के पास से स्वयं की मोटर साईकिल हीरो स्प्लेंडर वाहन यूपी78जी वी 2360 चोरी हो जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना-पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना सैरपुर पर मु0अ0सं0-76ध्2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत की गई घटना के बाद से लगातार चोरी गई मोटर साईकिल व अज्ञात चोरो की तलाश की जा रही थी। सैरपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार कोरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 02 बाल अपचारी को भिठौली क्रासिंग के पहले से,दूसरे को अभिरक्षा में लिए गये बाल अपचारी के निशादेही पर उसके घर ग्राम चकगंजागिरी तकिया थाना बीकेटी लखनऊ से पुलिस संरक्षण में लिया गया। बाल अपचारीगण के निशादेही पर चोरी गये वाहन हीरो स्प्लेंडर वाहन बरामद किया। पुलिस संरक्षण में लिये गये बाल अपचारी के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |