Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः गैस एजेंसी संचालक पर भ्रष्टाचार का आरोप, हुई शिकायत


प्रतापगढ़/बाबागंज। गैस एजेंसी संचालक पर ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार और भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर एक युवक ने विभाग ने शिकायत की है।  जनसुनवाई एप पर की गई शिकायत पर युवक ने एजेंसी संचालक पर कई तरह अनेकों आरोप लगाए हैं।

बाबागंज ब्लाक के महेशगंज थाना क्षेत्र के कुशहा मजरे डीह बलई गांव के रहने वाले कोमल मिश्र पुत्र राम कुमार ने जनसुनवाई एप पर की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि रायगढ़ में स्थित गैस एजेंसी संचालक द्वारा  कम्पनी द्वारा डिलीवरी चार्ज देने के बाद भी गैस सिलेंडर की होम डिलेवरी करने के नाम 50 से लेकर100 रुपए तक की अवैध वसूली की जा रही है तथा एजेंसी पर जाने वाले ग्राहकों से भी नियम के विपरीत पूरा दाम वसूल लिया जा रहा है जबकि गोदाम से सिलेंडर उठाने वाले प्रत्येक ग्राहकों 27 रुपए प्रति सिलेंडर वापस करने का नियम है। इतना नही एजेंसी पर केवाईसी के नाम पर भी प्रत्येक उपभोक्ताओं से 250 से 300 रुपए की वसूली कर ली जा रही है। युवक का आरोप है कि एजेंसी द्वारा नजदीकी ग्राहकों को गैस उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्र में पटना, प्रीतमपुर, बहोरिकपुर, एवं महेशगंज बाजार सहित चार सीएससी सेंटर बनाए गए हैं लेकिन एक भी सीएससी सेंटर पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नही रहता है।क्षेत्रीय ग्राहकों को एजेंसी के गोदाम पर जाकर ही सिलेंडर प्राप्त होता है और वहां पर भी उनसे खुलेआम लूट की जाती है। आरोप है कि रेगुलेटर और गैस पाइप बदलने के नाम पर भी ग्राहकों से जमकर लूट हो रही है। एजेंसी संचालक ने रजिस्टर्ड कर्मचारियों के स्थान पर खुद के कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगा रखा है। एजेंसी संचालक विजय कुमार केसरवानी ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को झूठा बताया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |