Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः हाईकोर्ट के आदेश पर गरजा बुलडोजर, अतिक्रमणमुक्त कराई गई पटरी! सड़क की पटरी पर मकान बनाकर खोल रखी थी दुकान


प्रतापगढ़/बाबागंज। सड़क के किनारे पटरी पर अतिक्रमण करके मकान बनाकर खोली गई दुकान को हाईकोर्ट के आदेश पर हटवा दिया गया। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करने के बाद पटरी को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने उक्त स्थल को अतिक्रमण मुक्त करा दिया। अचानक से हुई इस कार्यवाही से इलाके में हड़कंप मचा रहा।

महेशगंज थाना क्षेत्र के सराय स्वामी गांव के रहने वाले पवन कुमार पांडेय ने बाबागंज-बिहार मार्ग के किनारे माघी मोड़ के पास लोक निर्माण की जमीन पर सड़क की पटरी पर निर्माण करके उसी में चाय नाश्ते की दुकान खोल लिया था। लोक निर्माण विभाग की जमीन पर हुए अतिक्रमण की शिकायत को सराय स्वामी गांव की रहने वाली आशा देवी पत्नी जगमोहन ने कई बार अधिकारियों से किया लेकिन पटरी से अतिक्रमण नही हटवाया गया तो उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाईकोर्ट के आदेश के बाद सोमवार को राजस्व टीम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी फोर्स के साथ बुलडोजर लेकर मौके पर गए और लोक निर्माण की जमीन पर हुए अतिक्रमण को ध्वस्त कराते हुए अतिक्रमण मुक्त करा दिया। ध्वस्तीकरण की हुई कार्यवाही से इलाके में हड़कम्प मचा रहा। इस दौरान एई संजय राय, जेई डीपी पाल सहित सम्बंधित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। इस संबंध में एई संजय राय का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश पर लोक निर्माण की भूमि से अतिक्रमण हटवाया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |