Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः चैरंग में खुली बैठक करके ग्राम सभा में आवास सूची का हुआ प्रकाशन, ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से जताई सहमति


प्रतापगढ़/बाबागंज।  पारदर्शिता और जनसहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में बाबागंज विकास खंड की चैरंग ग्राम सभा में शनिवार को खुली बैठक आयोजित कर प्रधानमंत्री आवास योजना की चयनित लाभार्थियों की सूची का सार्वजनिक प्रकाशन किया गया। बैठक में मौजूद ग्रामीणों के समक्ष पात्रता के मानकों की भी विस्तार से जानकारी दी गई, जिस पर सभी ने सर्वसम्मति से अपनी सहमति व्यक्त की।

ग्राम विकास अधिकारी संजय चंद्रा एवं ग्राम प्रशासक शिवलाल सरोज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्राम विकास अधिकारी ने चयनित लाभार्थियों के नाम एक-एक कर पढ़कर सुनाए तथा बताया कि आवास योजना का लाभ केवल शासन द्वारा निर्धारित पात्रता मानकों के आधार पर ही दिया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि किसी को किसी नाम पर कोई आपत्ति हो तो वह खुलकर अपनी बात रखे।

बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने सूची का अवलोकन करने के बाद सभी चयनित लाभार्थियों के नामों पर एकमत होकर अपनी सहमति जताई। ’साथ ही ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली के लिए ग्राम विकास अधिकारी संजय चंद्रा की सराहना भी की।

इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि अजय सिंह,पंचायत सहायक प्रीतिमा कोरी, विप्लव सिंह, उदय शंकर मणि, विजय प्रकाश मिश्र, नीरज सरोज, शंकर लाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |