Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

हाजीपुर में बेखौफ बदमाशों का तांडव, घर के दरवाजे पर बैठे युवक को मारी गोली


बिहार के हाजीपुर में सदर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर डुमरी गांव में बाइक सवार अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। एक बाइक पर सवार तीन बदमाश फायरिंग करते हुए आए और अपने घर के पास बैठे एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस घटना में युवक के बाएं पैर के घुटने के पास दो गोली लगीं। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों को आता देख अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया। जहां घायल युवक का इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान कुतुबपुर डुमरी गांव निवासी अमरनाथ पासवान के 26 साल के बेटे राहुल कुमार के रूप में की गई है।

घटना के बारे में घायल युवक राहुल ने बताया कि वो अपने घर के पास बथान में बैठकर मोबाइल देख रहा था। वहां बहुत सारे लोग थे, बहुत महिलाएं भी मौजूद थीं। तभी एक बाइक पर सवार तीन लोग फायरिंग करते हुए आए। गोली चलने के बाद जैसे ही मैं भागने लगा तो दो गोली मेरे पैर में लग गईं। ये गोली किसी इरादे से चलाई या ऐसे ही लग गई ये पता नहीं है। आपको बता दें घायल राहुत पेशे से राज मिस्त्री का काम करता है। लोगों के पूछने पर उसने बताया कि उसका किसी से कोई झगड़ा या विवाद नहीं है।

घटना को अंजाम देने के बाद फायरिंग करते हुए अपराधी मौके से फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस ने मौके से खोखा भी बरामद किया है। पुलिस अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |