शुकुलबाजार: तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
July 16, 2026
शुकुलबाजार/अमेठी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रंजीत पुत्र हरिलाल निवासी महोना पूरब,को महोना पश्चिम स्थित कम्पोजिट शराब ठेके के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तारी बृहस्पतिवार को दोपहर में की गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पहले से भी चोरी से संबंधित मुकदमा दर्ज है।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक चंद्रशेखर यादव, हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार, हेड कांस्टेबल विजय यादव तथा कांस्टेबल मयंक द्विवेदी शामिल रहे।
