Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः छात्राओं की सुविधाओं का लिया जायजा! राजकीय महिला पॉलिटेक्निक का हुआ निरीक्षण


अमेठी। अमेठी प्रवास के दौरान राजकीय महिला पॉलिटेक्निक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान छात्राओं से संवाद कर उनकी शैक्षणिक सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, प्रयोगशालाओं एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान छात्राओं ने अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से भी अवगत कराया। संबंधित अधिकारियों को संस्थान में आवश्यक व्यवस्थाओं में सुधार करने तथा छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही सुरक्षा, स्वच्छता और शिक्षण संसाधनों को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर कहा गया कि ष्शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बेटियाँ ही सशक्त भारत की आधारशिला हैं। बेटियों को बेहतर शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे, जिससे वे समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |