Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिलोई: नहर में कूदी महिला का शव बरामद


तिलोई/अमेठी। मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शारदा सहायक खंड-28 नहर में छलांग लगाने वाली महिला गुड़िया बानो का शव घटना के चैथे दिन बरामद कर लिया गया है। मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र के भावापुर मजरे अहुरी निवासी 38 वर्षीय गुड़िया बानो ने सोमवार की सुबह करीब 10 बजे पूरे भवन गांव जाने वाले पुल से नहर में छलांग लगाई थी।घटना के समय गुड़िया बानो की दोनों बेटियां मौके पर मौजूद थीं। उनके शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला को बचाने का प्रयास किया।हालांकि,नहर में पानी के तेज बहाव के कारण महिला लापता हो गई थी।घटना के बाद मोहनगंज पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लगातार तीन दिनों तक नहर में तलाशी अभियान चलाया,लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।गुरुवार को जिले के जामों थानाक्षेत्र के गोरियाबाद स्थिति नहर में एक शव मिलने की सूचना मिली।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया।थाना जामों के प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज, आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |