Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः वर्दी में दिखा अनुशासन का सम्मान, सजे व्यक्तित्व ने जीता सबका दिल! सरस्वती विद्या मंदिर में वेश प्रतियोगिता, उत्कृष्ट प्रस्तुति पर छात्र-छात्राएं सम्मानित


स्वच्छता, अनुशासन और एकरूपता का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित हुई प्रतियोगिता, विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

बीसलपुर। विद्यार्थियों में अनुशासन, स्वच्छता, सुसज्जित व्यक्तित्व और विद्यालयी वेशभूषा के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वेश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने निर्धारित विद्यालयी वेशभूषा में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अनुशासन और व्यक्तित्व का उत्कृष्ट परिचय दिया।निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन यूनिफॉर्म की स्वच्छता, सलीके से पहनावा, अनुशासन, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और समग्र प्रस्तुति के आधार पर किया। प्रतियोगिता का निष्पक्ष मूल्यांकन सरस्वती शिशु मंदिर के प्रमोद मिश्रा, पूजा गंगवार तथा बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज की आचार्या अंजू मिश्रा एवं सविता गंगवार ने किया।निर्णायकों ने कहा कि विद्यालयी वेशभूषा विद्यार्थियों में समानता, अनुशासन, आत्मसम्मान और विद्यालय के प्रति गौरव की भावना विकसित करती है। यह केवल ड्रेस नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और संस्कारों की पहचान भी है। प्रतियोगिता के परिणामों में कक्षा 6 से 8 वर्ग में कृष्णा गुप्ता प्रथम, आयुष गंगवार द्वितीय तथा आस्था तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 9 एवं 10 वर्ग में श्रेयांश गंगवार प्रथम, अनमोल गंगवार एवं हिमानी शर्मा संयुक्त रूप से द्वितीय तथा अर्पण तिवारी तृतीय स्थान पर रहे। वहीं कक्षा 11 एवं 12 वर्ग में दक्ष यादव एवं अंकित गंगवार ने प्रथम, खुशी गंगवार ने द्वितीय तथा रजत यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रविशरण सिंह चैहान ने सभी प्रतिभागियों और विजेता छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय की निर्धारित वेशभूषा विद्यार्थियों में।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |