Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठी: सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में दिवस मनाया गया 88वां स्थापना दिवस! शहीदों को श्रद्धांजलि, जवानों व अधिकारियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा


अमेठी स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ग्रुप सेंटर, त्रिसुंडी में सोमवार को सीआरपीएफ का 88वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्रुप सेंटर परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।इस अवसर पर डीआईजी मदन कुमार, डीआईजी (चिकित्सा) पी.के. राय, कमांडेंट विनय कुमार त्रिपाठी, आरटीसी के अधिकारी तथा सीआरपीएफ के अन्य अधिकारी और जवान उपस्थित रहे। इसके बाद क्वार्टर गार्ड पर डीआईजी को विशेष गार्ड द्वारा सलामी दी गई।अपने संबोधन में डीआईजी मदन कुमार ने सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों को सीआरपीएफ के 88वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बल के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई 1939 को ष्क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस के रूप में इस बल की स्थापना हुई थी, जबकि स्वतंत्रता के बाद 28 दिसंबर 1949 को अधिनियम के तहत इसका नाम केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) रखा गया। उन्होंने कहा कि ष्सेवा और निष्ठा के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रहा सीआरपीएफ आज विश्व का सबसे बड़ा अर्द्धसैनिक बल है।स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रुप सेंटर परिसर में सैनिक सम्मेलन, विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं तथा सामूहिक बड़े खाने का भी आयोजन किया गया। इन सभी कार्यक्रमों में अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |