बंगले में 'प्रोजेक्ट X हाउस' की रेव पार्टी, नशे की हालत में थे 107 पुरुष और 49 महिलाएं, तभी आ गई पुलि
June 07, 2026
महाराष्ट्र के पुणे में क्राइम ब्रांच ने देर रात एक हाई-प्रोफाइल पार्टी पर छापेमारी कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आलंदी-मरकल रोड स्थित एक बंगले में चल रही 'प्रोजेक्ट X' नाम की पार्टी पर कार्रवाई की, जहां बड़ी संख्या में युवक-युवतियां मौजूद थे। पुणे में आधी रात ‘रेव पार्टी’ पर पुलिस का बड़ा एक्शन लिया गया।
जानकारी के अनुसार, यह पार्टी लोणीकंद पुलिस स्टेशन क्षेत्र के तुलापुर इलाके में आयोजित की जा रही थी। पार्टी की सूचना मिलने के बाद पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आधी रात के बाद मौके पर छापा मारा। 156 लोग नशे की हालत में मिले, 85 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है।
पुणे पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) गौहर हसन ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तुळापुर में अवैध रूप से पार्टी आयोजित किए जाने की सूचना मिलने के बाद रविवार (7 जून 2026) को सुबह 2:30 बजे 15 अधिकारियों और 65 पुलिसकर्मियों की टीम ने संबंधित स्थल पर छापेमारी की कार्रवाई के दौरान मौके पर 107 पुरुष और 49 महिलाएं, यानी कुल 156 लोग मौजूद पाए गए।
इनमें तीन व्यक्तियों की आयु 21 वर्ष से कम थी। जांच में यह भी सामने आया कि कार्यक्रम के लिए जारी किया गया शराब परोसने का परमिट शनिवार (6 जून 2026) की रात 11:30 बजे तक ही वैध था, जबकि पार्टी उसके बाद भी जारी थी।
पुलिस ने मौके से लगभग 3 ग्राम गांजा बरामद कर जब्त किया। इसके अलावा तीन कप पॉट्स में रखे गए 10 प्रतिबंधित हुक्का फ्लेवर भी जब्त किए गए छापेमारी के दौरान कार्यक्रम स्थल से लगभग 9 लाख 22 हजार रुपये मूल्य का शराब का स्टॉक भी बरामद हुआ। जांच में ऐमन शेख (ब्लेज एंटरटेनमेंट) और यश चौधरी (स्टार लाइट एंटरटेनमेंट) को कार्यक्रम का प्रमुख आयोजक पाया गया
पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई में कुल मिलाकर लगभग 85 लाख रुपये मूल्य की सामग्री जब्त की गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। छापेमारी के दौरान नशे के इस्तेमाल से जुड़ी कुछ सामग्री बरामद की गई है, जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है।
