Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

श्रेयस अय्यर से पहले कितने खिलाड़ी कर चुके हैं T20I में भारत की कप्तानी


श्रेयस अय्यर अब टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान होंगे। साल 2026 की शुरुआत में ही भारत ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीता था, तब टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के पास थी, लेकिन किसी को भी ये उम्मीद नहीं थी कि सूर्या को इस तरह से ना केवल कप्तानी से हटा दिया जाएगा, बल्कि टीम से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। इस बीच आपको जानना चाहिए कि अब तक कितने खिलाड़ियों ने टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया की कप्तानी की है।

टी20 इंटरनेशनल में भारत के पहले कप्तान वीरेंद्र सहवाग थे। हालांकि वे एक ही मैच में टीम की कमान संभाल पाए। इस एक मैच को सहवाग ने बतौर कप्तान जीता भी था। इसके बाद एमएस धोनी टीम के कप्तान बने। वे लंबे समय तक टीम की कमान संभाले रहे। हालांकि इस बीच में बीच बीच में कुछ और खिलाड़ी भी कप्तानी की भूमिका निभाते हुए नज आए। धोनी ने अपने करियर में कुल 70 मैचों में कप्तानी की, इसमें उन्होंने 42 जीते भी थे। सुरेश रैना तीन मैचों में कप्तान रहे और सारे जीते। अजिंक्य रहाणे ने दो मैचों में कप्तानी की और एक जीतने में सफल रहे। इसके बाद विराट कोहली का दौर आया। वे भी लंबे समय तक टीम के कप्तान रहे। ​कोहली ने 48 मैचों में कप्तानी करते हुए 32 जीते थे। दस दौरान भी बीच बीच में कुछ खिलाड़ी कप्तानी की भू​मिका निभाते हुए नजर आए। शिखर धवन ने तीन मैचों में टीम की कप्तानी की और उसमें से एक जीता। ऋषभ पंत चार मैचों में कप्तान रहे, इसमें से दो में जीते। केएल राहुल एक मैच में कप्तान रहे और इसे जीता भी। जसप्रीत बुमराह और रुतुराज गायकवाड दो मैचों कप्तानी चुके हैं और उन्होंने उसे जीता भी था।

रोहित शर्मा भी काफी वक्त तक टीम के कप्तान रहे। रोहित ने कुल 62 मैचों में टीम की कप्तानी करते हुए 50 मैच जीते। हार्दिक पांड्या ने 16 मैचों में टीम की कमान संभाली और 10 में जीत दर्ज की। शुभमन गिल भी पांच मैचों में टीम के कप्तान रहे, इसमें से वे चार जीतने में सफल रहे। इसके बाद आया सूर्यकुमार यादव का वक्त।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |