Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: सुकृत बट में शिव शांति चिकित्सालय अवैध अस्पताल या मौत की दुकान? इलाज के दौरान महिला की मौत, संचालक फरार।

थाना जुगैल निवासी सीता देवी पत्नी सफेद 45 को चक्कर आने की शिकायत थी।
सोनभद्र। जनपद में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों पर लगाम न लग पाने का खामियाजा आम लोगों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ रहा है। ताजा मामला चौकी सुकृत क्षेत्र के ग्राम सभा बट हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के पास स्थित शिव शांति चिकित्सालय का है, जहां उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नेवारी, थाना जुगैल निवासी सीता देवी पत्नी सफेद 45 को चक्कर आने की शिकायत थी। परिजन उन्हें उपचार के लिए शिव शांति चिकित्सालय लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि अस्पताल में मौजूद कथित झोलाछाप चिकित्सक द्वारा बिना समुचित जांच के महिला को पानी चढ़ाया गया तथा इंजेक्शन लगाया गया। परिजनों के अनुसार इंजेक्शन और पानी लगने के कुछ ही देर बाद महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि महिला की मौत होते ही अस्पताल संचालक अस्पताल बंद कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद चौकी प्रभारी सुकृत भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गए। घटना के बाद क्षेत्र में अवैध अस्पतालों और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कई अस्पताल बिना आवश्यक मानकों और योग्य चिकित्सकों के संचालित हो रहे हैं, जिन पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की माग।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |