जमीन दिखाने के बहाने जंगल क्षेत्र में बुलाया पिता को और गमछे से फूह दबाकर मारा उसके बाद सर्जिकल ब्लेड से हत्या कर दिया।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धि के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष म्योरपुर के कुशल नेतृत्व में थाना म्योरपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना म्योरपुर पर पंजीकृत मु०अ०सं०-64/2026 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस ने मृतक के पुत्र को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद किया गया है। थाना म्योरपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुण्डाडीह निवासी राजदेव सिंह की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके संबंध में थाना म्योरपुर पर मु0अ0सं0-64-2026 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों द्वारा साक्ष्य संकलन, इलेक्ट्रॉनिक एवं तकनीकी विश्लेषण तथा संबंधित व्यक्तियों से गहन पूछताछ की गई।विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों, मुखबिर सूचना एवं अन्य तथ्यों के आधार पर मृतक के पुत्र रवि कुमार पुत्र राजदेव सिंह निवासी कुण्डाडीह थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र की भूमिका संदिग्ध पाई गई। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसके पिता के एक महिला से अवैध संबंधों को लेकर परिवार में लगातार विवाद होता रहता था, जिससे वह मानसिक रूप से अत्यंत आक्रोशित एवं क्षुब्ध था। दिनांक 29.05.2026 को अभियुक्त ने योजनाबद्ध तरीके से अपने पिता को जमीन दिखाने के बहाने जंगल क्षेत्र में बुलाया तथा सुनसान स्थान पर ले जाकर पहले गमछे से दबाव बनाकर गिराया, तत्पश्चात पत्थर से सिर पर वार किया तथा सर्जिकल ब्लेड से गला काटकर हत्या कर दी। घटना के उपरांत अभियुक्त ने साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया तथा स्वय ही अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक जैदद सर्जिकल ब्लेड, एक अदद खूनालूदा पत्थर का टुकड़ा तथा मृतक की मोटरसाइकिल की चाबी बरामद की गई। उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 238(ए) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।
