Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कर्नाटक का बदला नेतृत्व! अब DK शिवकुमार बने नए मुख्यमंत्री


कर्नाटक की सियासत में आज एक नए अध्याय की शुरुआत हो गई। कांग्रेस के कद्दावर नेता और दक्षिण भारत में पार्टी के 'संकटमोचक' माने जाने वाले डीके शिवकुमार ने आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। बेंगलुरु स्थित लोक भवन के भव्य ग्लास हाउस में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शिवकुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस ऐतिहासिक पल के साथ ही आठ बार के विधायक डीके शिवकुमार का वह सपना आखिरकार साकार हो गया, जिसके लिए उन्होंने लंबे समय तक जमीनी और राजनीतिक संघर्ष किया था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कई अन्य नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |