Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शपथ ग्रहण से पहले भावुक पल! CM पद की शपथ लेने से ठीक पहले मां का आशीर्वाद लेते दिखे डीके शिवकुमार


कर्नाटक में नई सरकार के गठन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री पद के लिए नामित डीके शिवकुमार के साथ आज 13 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी. परमेश्वर राज्य के नए उपमुख्यमंत्री होंगे। डीके शिवकुमार आज लोक भवन में सीएम पद की शपथ लेंगे। उससे पहले उन्होंने अपनी मां, गौराम्मा के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया, जिसकी तस्वीर सामने आई है।

कांग्रेस विधायक दल के नेता डीके शिवकुमार ने मंत्रियों की अंतिम लिस्ट राज्यपाल थावरचंद गहलोत को भेज दी है। राज्यपाल को लिखे अपने पत्र में उन्होंने अनुरोध किया, "मैं माननीय राज्यपाल से विनम्र अनुरोध करता हूं कि वह मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएं।"

राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज शाम 4 बजकर 5 मिनट पर लोक भवन के ग्लास हाउस में आयोजित भव्य समारोह में नए मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

शपथ लेने वाले मंत्रियों में से अधिकांश नेता सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। इस बार कैबिनेट में नए और पुराने चेहरों का संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के पुत्र यतींद्र सिद्धरमैया और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष यू.टी. खादर को छोड़कर बाकी सभी नाम पुरानी कैबिनेट का हिस्सा रह चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |