गुरसहायगंज /कन्नौज। उत्तर प्रदेश उद्योग युवा व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण करने के उपरांत प्रथम बार नगर आगमन पर अनुराग गुप्ता का व्यापारियों द्वारा नगर भव्य स्वागत किया गया।
विवरण के अनुसार जिला महामंत्री संजीव गुप्ता की अगुवाई मे आयोजित स्वागत कार्यक्रम मे नगरवासियों व व्यापारियों ने प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग गुप्ता का फूल-मालाएं पहनाकर एवं शुभकामनाएं देकर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर नगर महामंत्री कमलेश राजपूत, नगर उपाध्यक्ष भूरा कठेरिया, नगर मंत्री आनंद यादव, गंगा सिंह कुशवाहा, नगर प्रवक्ता सिद्धार्थ गुप्ता, रामपाल, सोहेल कुरैशी आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग गुप्ता ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनके उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
