आगराः कला समेकन बढ़ाता है शिक्षण में रोचकता
June 02, 2026
आगरा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा में प्राचार्य डायट अनिरुद्ध यादव के निर्देशन एवं दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट आगरा के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय आर्ट इंटीग्रेशन इन टीचिंग एंड लर्निंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ अनिरुद्ध यादव एवं डॉ मनु शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यशाला के प्रथम दिवस पर प्रथम सत्र में दयालबाग की डॉ. मनु शर्मा फैकेल्टी आफ एजुकेशन द्वारा संगीत विषय से विभिन्न विषयों को गीत द्वारा अध्यापन करना बताया साथ ही सभी प्रशिक्षुओं ने कैसे बने घर, समय, जंतुओं के अनुकूल विभिन्न विषयों के गीतों का गायन भी किया। दूसरे सत्र में पपेट शो के माध्यम से कहानी चित्रण करना सिखाया जिसमें शैडो पपेट, फिंगर पपेट और स्टिक पपेट के द्वारा के विषयों को रोचक बनाना सिखाया गया। इस विधा में बच्चों के 10 समूह बनाए गए । जिनके नाम कला के दीवाने, न्यू टैलेंट, क्रिएटिव फ्रेंड्स, आर्टिस्टिक एंजेल, यूनिकॉर्न,वसुंधरा आर्ट सर्कल क्रिएटिव सोल धमाका और कला प्रेमी दिए गए। सभी समूहों ने अलग-अलग पपेट शो की विधा को इस्तेमाल करते हुए विभिन्न विषयों के पाठों का पपेट शो स्वयं से करते हुए सीखा । डायट प्राचार्य अनिरुद्ध यादव ने सभी प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि इन सभी विधाओं को प्रैक्टिस में लाकर आप सभी बच्चों को विषयों के प्रति आकर्षित कर सकते हैं साथ ही उनके ज्ञानवर्धन के लिए अपने इन अनुभवों को बच्चों तक सहज रूप से ले जा सकते हैं । इन विधाओं के द्वारा आप सभी प्रशिक्षुओं में तार्किक चिंतन, भाषा में उतार-चढ़ाव, भावना प्रबंधन कौशल, विजुअल आर्ट के द्वारा कहानी चित्रण के जटिल प्रश्नों का आसानी से जवाब स्वतरू ढूंढ सकते हैं और बच्चों को भी इसका अभ्यास करा सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज कुमार वार्ष्णेय ने किया । इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजिका एवं समन्वयक डॉ प्रज्ञा शर्मा एवं लक्ष्मी शर्मा सहित प्रवक्ता अनिल कुमार, यशपाल सिंह, हिमांशु सिंह, कल्पना सिन्हा, रंजना पांडे, धर्मेंद्र प्रसाद गौतम, डॉ. डी.के. गुप्ता, अबु मुहम्मद आसिफ, संजीव सत्यार्थी, पुष्पेन्द्र सिंह आदि प्रवक्ता उपस्थित रहे ।
