Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुरादाबाद: विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वाधान में चल रहे शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन


अपने घर परिवार के सुख सुविधाओं को छोड़ संगठन के लिए समय देने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करता हूं : किशन प्रजापति 

मुरादाबाद (विधान केसरी) विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की तत्वाधान में चल रहे शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह के उपलक्ष्य में कृष्ण बाल विद्या मंदिर मंगूपुरा मुरादाबाद के प्रांगण में 27 जिलों से पधारे 165 कार्यकर्ता द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पधारे सभी मुख्य अतिथियों के द्वारा प्रभु श्री राम और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रचलित कर किया गया इसके पश्चात मंच पर आसीन सभी मुख्य अतिथियों को  पटका पहनाकर एवं हनुमान चित्र स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट कर सम्मानित किया गया । मंच पर आसीन रहे बजरंग दल राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापति, मेरठ प्रांत संगठन मंत्री अरुण जी, प्रांत मंत्री राजकुमार डूंगर, प्रांत संयोजक निमेष, महानगर अध्यक्ष अमित गुप्ता

जिसके पश्चात वर्ग में मुख्य रूप से सहयोग करने वाले मेरठ प्रांत के बजरंग दल कार्यकर्ताओं का सम्मान पटका पहना कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय संयोजक  बजरंग दल  किशन प्रजापति के द्वारा कहा गया कि बजरंग दल के सभी कार्यकर्ता पिछले एक सप्ताह से अपने घर परिवार के सुख सुविधाओं को छोड़ संगठन के लिए वर्ग में अपना समय दिया जिसके लिए मैं सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करता हूं सात दिन का वर्ग किया उसमें अपने देश के प्रति सम्मान करना देश की रक्षा और सनातन धर्म की रक्षा करने का प्रण लिया।

हम सबको अपने देश पर गर्व होना चाहिए क्योंकि जो हमारे देश ने विश्व को दिया शायद विश्व में किसी ने नहीं दिया  हमारे देश में मुगल आए अंग्रेज आए सभी ने हमारे देश को लूटने का काम किया हमारे देश का कोहिनूर हीरा भी लूट कर ले गए हमारे देश में भगवान राम हुए भगवान कृष्ण हुए सभी ने राक्षसों का वध  किया इसी प्रकार आज देश में हो रहे लव जिहाद, लैंड जिहाद, जिम जिहाद से बजरंगियों को इनसे देश की रक्षा करने का प्रण लेना है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के अनेकों महापुरुषों ने लाखों लोगों  की घर वापस कराई जिन लोगों ने मजबूरी के कारण सलवार पहन ली थी  हमें महाराजा सुहेलदेव को भी हमेशा याद रखना चाहिए राणा सांगा महाराणा प्रताप महाराजा शिवाजी जैसे राजा हमारे देश के पराक्रमी राजा रहे जिसमें शिवाजी महाराज जी ने मुगलों के सामने ऐसी युद्ध नीति अपनाई थी कि मुगलों ने उनके सामने घुटने टेक दिए और हमको यह समझना चाहिए कि हमारा क्या इतिहास था ।अनेकों  क्रांतिकारी बंधुओ ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजाद कराया। 

आज हमारे देश में अनेकों  संगठन हमारे देश को तोड़ने की साजिश कर रहे हैं सांप्रदायिकता के नाम पर उग्रवाद के नाम पर। इसी प्रकार हमारे देश में नशे के द्वारा हमारी युवा पीढ़ी को खोखला किया जा रहा है । इसी प्रकार लव जिहाद आज हमारे देश में बहू बेटियों को फंसा कर हमको बहुत नुकसान पहुंचा रहा है इसलिए मैं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि हमको हमारे क्या उद्देश्य हैं सदैव याद रखने चाहिए बजरंग दल के व्यक्ति को चाहिए कि कहीं भी किसी प्रकार का कोई भी जिहाद हो रहा है तो उसका विरोध कर जिहादियों को उसके अंजाम तक पहुंचाना इसका मुख्य उद्देश्य होना चाहिए और सभी बजरंग दल के कार्यकर्ता घर-घर तक यह संदेश पहुंचाएं कि हमको लव जिहाद एवं अनेकों प्रकार के चल रहे जिहाद से कैसे लड़ना है जिसमें मुख्य प्रकार के जिहाद जैसे लव जिहाद, जिम जिहाद, लैंड जिहाद आदि है और साथ ही साथ सभी बजरंगी भाइयों को जीवन में चल रहे जिम जिहाद जैसी गतिविधियों पर निगाह रखनी चाहिए।

इसी क्रम में कार्यक्रम के अध्यक्ष   पुनीत आर्य फिनिक्सको इंटरनेशनल जनरल सेक्रेटरी यस निर्यातक एवं समाजसेवी के द्वारा सभी को संबोधित किया गया जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया कि मैं सदैव तन मन धन से विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के साथ खड़ा रहूंगाकार्यक्रम में उपस्थित रहे। 

ये लोग रहे उपस्थित 

 इस मौके पर राजकमल गुप्ता केंद्रीय मंत्री विहिप, डॉ शेफाली सिंह, प्रिया अग्रवाल, विभोर गुप्ता लोहिया, एडवोकेट आनंद मोहन गुप्ता,  अनिल कठेरिया महानगर महामंत्री डॉ.गौरव कश्यप, वरुण शर्मा, संजय ठाकुर, नवदीप सिंह, अनिल शर्मा, शुभम शर्मा, अश्वनी गुप्ता,

केशव जी, आयुष जी (गोलू)देवांश, पंकज नागर, गौरव दुबे, किशनपाल, हरिशंकर, नवदीप अग्रवाल, विजय, विपिन गुप्ता, विवेक सक्सेना, मोहित, विक्की अरविन्द विश्नोई, गौरव सैनी चेतन, अरविन्द शर्मा, विकास गुप्ता, आशुतोष,किशनपाल, राहुल, जयदेव यादव आदि भारी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |