Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दिल्ली अग्निकांड: मौत विपक्ष ने उठाए ये सवाल! जो मरा उन्हीं पर मढ़ा जाएगा दोष


कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई विपक्षी नेताओं ने मालवीय नगर अग्निकांड पर दुख जताया है. खड़गे और प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस समर्थकों से अपील की कि वे इस कठिन समय में पीड़ितों को हर संभव मदद और सहयोग प्रदान करें.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की दुखद घटना से मैं बेहद आहत हूं. जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए मैं प्रार्थना करता हूं." खड़गे ने मांग की कि राज्य सरकार और संबंधित अधिकारियों को पीड़ितों को पर्याप्त और समय पर मुआवजा देना चाहिए, जिसमें तत्काल चिकित्सा सहायता भी शामिल हो. इसके साथ ही, उन्होंने पोस्ट में लिखा, "मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे इस कठिन समय में पीड़ितों को हर संभव मदद और सहयोग प्रदान करें."

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने पोस्ट किया, "मालवीय नगर के एक होटल में आग लगने के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु और करीब तीन दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें. शोकसंतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं. कांग्रेस के साथियों से मेरी अपील है कि कृपया प्रभावित लोगों की यथासंभव मदद करें."

आम आदमी पार्टी ने घटना को लेकर सवाल उठाए हैं. पार्टी ने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल से पोस्ट किया, "आखिर दिल्ली में यह क्या हो रहा है? इससे भी बड़ा सवाल- ऐसा क्यों हो रहा है? क्या सुरक्षा मानकों को नजरअंदाज किया जा रहा है? दिल्ली की जनता डरी हुई है और जवाब चाहती है." आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने पोस्ट किया, "सूत्र' के नाम से 'टूलकिट' शुरू. जो लोग आग में मारे गए हैं, उन्हीं पर उनकी मौत का दोष डाला जाएगा. मंत्री और मुख्यमंत्री चुप रहेंगे, सारा काम टूलकिट करेगी, नाम सूत्रों का रहेगा." फिलहाल, दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में मरने वालों की संख्या 21 पहुंच गई है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में लगी आग में मारे गए लोगों में से अधिकांश विदेशी नागरिक हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |