Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः एक पेड़ मां के नाम अभियान! बहूरानी शांभवी अनन्त विक्रम सिंह ने किया वृक्षारोपण


अमेठी। पर्यावरण संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देने और धरती को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से आज विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर अमेठी रियासत की बहूरानी शांभवी अनंत विक्रम सिंह ने भव्य वृक्षारोपण किया। यह आयोजन प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में और त्रिवेणी प्रसाद सिंह के विशेष संरक्षण एवं मार्गदर्शन में श्एक पेड़ मां के नामश् वैश्विक अभियान के तहत संपन्न हुआ। इस दौरान शांभवी अनन्त विक्रम सिंह ने नीम और आम सहित कुल पाँच औषधीय एवं फलदार पौधे रोपे। पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए बहुरानी शांभवी अनंत विक्रम सिंह ने पर्यावरण संतुलन में वृक्षों के महत्व पर गहराई से चर्चा की। उन्होंने कहा वृक्ष हमारे जीवन का असली आधार हैं। आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा, स्वस्थ वातावरण और सुरक्षित भविष्य देने के लिए हम सभी को अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर बढ़-चढ़कर वृक्षारोपण करना चाहिए। नीम और आम जैसे हमारे पारंपरिक वृक्ष न सिर्फ पर्यावरण को शुद्ध रखते हैं, बल्कि मानव स्वास्थ्य और हमारी संस्कृति के लिए भी बेहद लाभकारी हैं। इस सराहनीय और प्रेरणादायक पहल के अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरवनपुर के प्रधान रवि प्रताप सिंह, त्रिवेणी सिंह, दिलीप मिश्रा, अंकित सिंह, सुधाकर चैधरी, अजय सिंह, त्रिभवन यादव, गिरीश तिवारी, विवेक सिंह राठौर गौरव सिंह गुलालगढ़ आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी जनों ने बहुरानी शांभवी अनन्त विक्रम सिंह की इस मुहिम की मुक्तकंठ से सराहना की और केवल पौधा लगाने तक ही सीमित न रहकर, अपने-अपने स्तर पर उन पौधों की उचित देखरेख और सुरक्षा करने का सामूहिक संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |