लखनऊ: पति से विवाद के बाद पत्नी ने खुद को चाकू मारा, ट्रॉमा सेंटर रेफर! बच्चों के कपड़े लेने ससुराल पहुंची महिला, चाबी मांगने पर हुआ था विवाद
June 29, 2026
लखनऊ । कृष्णा नगर कोतवाली में सोमवार शाम बच्चों के कपड़े लेने ससुराल पहुंची महिला का पति से घर की चाबी मांगने पर विवाद हो गया और महिला ने किचन में रखे चाकू से खुद को पेट में वार कर घायल कर दिया. जिसे परिजनों ने इलाज के लिये नजदीकी लोकबंधु अस्पताल इलाज के लिये पहुंचाया जहाँ हालत नाजुक देख डाक्टरो ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया जहां उसका उपचार चल रहा है। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया थाना क्षेत्र स्थित प्रेम नगर निवासी सारिका सोनकर पत्नी हिमांशु सोनकर का विवाह वर्ष 2015 में हुआ था। पारिवारिक विवाद के चलते सारिका पिछले कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी। रविवार शाम वह अपने बच्चों के कपड़े लेने ससुराल पहुंची। इसी दौरान घर की चाबी मांगने को लेकर पति से विवाद हो गया और महिला ने किचन में रखा चाकू उठाकर अपने पेट में मार खुद को घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार पीडिता को इलाज के लिये ट्रामा सेन्टर भेजा गया है। जहाँ उसका उपचार चल रहा है।
.jpg)