सहकारिता सप्ताह के प्रथम दिवस आज जनपद की सभी सहकारी समितियों, बैंक शाखाओं, बैंक मुख्यालय एवं सहायक निबंधक, सहकारी समितियां (।त्ब्ै) कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहकारिता की शपथ ली।इस दौरान सभी ने विकसित भारत के निर्माण में सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने तथा सहकारिता के माध्यम से समृद्ध समाज के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
सप्ताह भर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के अंतर्गत 30 जून को सहकारी पौधारोपण, पैक्स सशक्तिकरण दिवस एवं जागरूकता शिविर, 1 जुलाई को केसीसी एवं ऋण वितरण कार्यक्रम, 2 जुलाई को विद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में सहकारिता जागरूकता कार्यशालाएं, 3 जुलाई को उद्यमिता एवं पैक्स की सामान्य निकाय बैठकें, 4 जुलाई को ष्एक पेड़ मां के नामष् अभियान के अंतर्गत वृहत वृक्षारोपण एवं हरेला कार्यक्रम, 5 जुलाई को सोशल मीडिया आउटरीच दिवस तथा 6 जुलाई को देहरादून में राज्य स्तरीय ष्सहकार से समृद्धिष् सहकार मंथन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
सहकारिता विभाग ने जनपदवासियों, विशेषकर युवाओं, महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों से सहकारिता आंदोलन से जुड़कर राज्य एवं देश की समृद्धि में सहभागी बनने का आह्वान किया है।
