Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीत: चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में योगाभ्यास


पीलीभीत। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज  में योग दिवस समारोह उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव शर्मा ने की, जबकि योग सत्र का संचालन प्रांतीय योग प्रमुख, ब्रज प्रदेश एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुभाष कुमार ने किया।

इस अवसर पर चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल एवं संतराम शिशु मंदिर के समस्त आचार्य बंधु, प्रधानाचार्य कुरेंद्र पाल सिंह, मातृशक्ति एवं प्रबंधन समिति के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी उपस्थित जनों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया तथा योग के महत्व को समझते हुए स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया।

विद्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के उपरांत विशेष अभियान के तहत चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के आचार्यों की टोलियों ने नगर एवं आसपास के विभिन्न गांवों,बसंतपुर, देवीपुरा, भिलैया, टाह पौटा, पिपरिया अगरू, बिथरा, पंसोली और जंगरौलीकृमें पहुंचकर ग्रामीणों को योग कराया। साथ ही उन्हें स्वस्थ शरीर और स्वस्थ जीवन के लिए प्रतिदिन योग करने के महत्व के बारे में जागरूक किया।कार्यक्रम के दौरान “योग करें, निरोग रहें” और “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” का संदेश देते हुए योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |