Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अब आधार के लिए नहीं होगी भागदौड़, विकासपुरी में एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सेवाएं


पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी में आधार सेवाओं को और सुलभ बनाने के लिए एक अत्याधुनिक आधार सेवा केंद्र शुरू कर दिया गया है. अब इस इलाके के लाखों नागरिकों को आधार कार्ड बनवाने, विवरण अपडेट कराने या अन्य सेवाओं के लिए दूर-दराज के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

नए केंद्र का उद्घाटन दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने किया. इस मौके पर दिल्ली सरकार में परिवहन, स्वास्थ्य एवं आईटी मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह और सांसद कमलजीत सहरावत भी मौजूद रहीं. यह केंद्र यूआईडीएआई के विस्तार अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत राजधानी में आधार सेवाओं का नेटवर्क मजबूत किया जा रहा है.

उद्घाटन कार्यक्रम में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि आधार अब सिर्फ पहचान पत्र नहीं रह गया है, बल्कि देश की डिजिटल शासन व्यवस्था का अहम स्तंभ बन चुका है. डीबीटी, ई-केवाईसी और अन्य योजनाओं में आधार की भूमिका लगातार बढ़ रही है. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों के आधार में बायोमेट्रिक विवरण समय पर अपडेट कराएं, अन्यथा भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में दिक्कत हो सकती है. डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि विकासपुरी केंद्र के शुरू होने से पश्चिमी दिल्ली के लोगों का समय और मेहनत दोनों बचेगा. सरकार जन्म पंजीकरण प्रक्रिया को नवजात शिशुओं के आधार नामांकन से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है.

विकासपुरी निवासी डिंपल ने कहा, “अब आधार से जुड़े सारे काम एक ही जगह पर हो जाएंगे, बहुत सुविधा मिलेगी.” वहीं कर्मवीर शेखर ने कहा कि आज के समय में आधार हर जरूरी काम का हिस्सा है, इसलिए लोकल स्तर पर बेहतर सुविधा बेहद उपयोगी साबित होगी.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |