Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: नाली निर्माण बना शो पीस,एक माह से अधिक खोदी गई नाली से ग्रामीण परेशान


राजगढ़/मिर्जापुर।  स्थानीय विकास खंड के लहौरा ग्राम पंचायत में नाली निर्माण कार्य,ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि नाली निर्माण के नाम पर करीब एक माह से अधिक ग्राम पंचायत की सड़के खुदाई करके छोड़ दी गई है। खुदी हुई नाली के कारण राहगीरों और ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक खतरा बच्चों और बुजुर्गों को है। कई बच्चे व बुजुर्ग निर्माणाधीन नाली में गिरकर घायल हो चुके हैं। बाबजूद भी निर्माण कार्य पूरा नही कराया गया। अधूरे पड़े नाली निर्माण से दुर्घटनाओं की लगातार आशंका बनी हुई है। कार्यवाई संस्था चुप है। वही ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत में आधी अधूरी नाली निर्माण जल्द से जल्द बनवाया जाय,नहीं तो ब्लॉक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य हो जायेगे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |