गाजीपुरः अंशुमान हत्याकांड में कोर्ट ने कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय के खिलाफ जारी किया गैर जमानती वारंट, गिरफ्तार करने का आदेश
June 04, 2026
गाजीपुर। अपर सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह के कोर्ट ने गुरुवार को अंशुमान हत्याकांड में कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए सदर कोतवाली प्रभारी को यह आदेश दिया कि 25 जून तक शंकर पांडेय को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत किया जाये। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी एडो. अखिलेश सिंह ने पूर्वांचल न्यूज डाट काम को बताया कि अंशुमान हत्याकांड में आज तारीख थी इस मुकदमे में एक आरोपी कोर्ट में हाजिर था लेकिन शंकर पांडेय कोर्ट में हाजिर नही हुआ इस पर हमने कोर्ट को बताया कि शंकर पांडेय एक दुर्दांत अपराधी है जिसपर एक लाख रुपये का इनाम है। कोर्ट ने प्रस्तुत साक्ष्य और दलील के बाद शंकर पांडेय के खिलाफ गैर जामनती वारंट जारी करते हुए सदर कोतवाली प्रभारी को यह आदेश दिया कि 25 जून तक शंकर पांडेय को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत करें।
.jpg)