Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

खान सर की कोचिंग सेंटर के बाहर नहीं हुई कोई फायरिंग-पटना पुलिस


बिहार की राजधानी पटना में खान सर की कोचिंग सेंटर के बाहर मंगलवार रात फायरिंग की खबर सामने आई थी। इसकी जानकारी खुद कोचिंग सेंटर के मालिक एंव चर्चित टीचर खान सर ने दी थी। अब इस मामले में पटना पुलिस का बयान सामने आया है। पटना पुलिस ने कहा कि खान सर की कोचिंग सेंटर के बाहर कोई फायरिंग नहीं हुई है।

पटना पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि मंगलवार रात में करीब 10 बजे कदमकुआं थाना के अतर्गत खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर पर कुछ लोगों द्वारा ईंटा-पथराव एवं तोड़फोड़ किए जाने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी।

रात को मिली सूचना पर पुलिस की टीम तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंची थी। घटनास्थल पर आसपास के लोगों से पूछताछ करने एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच करने के बात पता चला कि ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान पटना से जुड़े 15 से 20 लोगों द्वारा पथराव एवं तोड़फोड़ किया गया था।

पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच से खान सर की कोचिंग सेंटर में फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है। पहले ये आरोप लगाए गए थे कि कोचिंग सेंटर के बाहर 10 से 12 राउंड की फायरिंग हुई है।

घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। संबंधित स्थानीय लोगों से भी इस मामले में पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि देर रात खान सर के कोचिंग के बाहर करीब 8 से 10 राउंड फायरिंग की बात सामने आई थी। इसमें एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी थी।

खान सर ने कहा कि पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है। वह कुछ नहीं कह सकते हैं। रात में हुए हमले के बाद एक सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हुआ है। वह कुछ बताने की हालत में नहीं है। खान सर ने कहा कि वह कोचिंग में सुरक्षा बढ़ाए जाने को लेकर सीएम सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर आवेदन करेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |