•रेलवे स्टेडियम में प्रेसिडेंट इलेवन और सेक्रेटरी इलेवन के बीच
हुआ मैत्री क्रिकेट मैच
• खिलाड़ियों ने दिया फिटनेस और भाईचारे का संदेश
मुरादाबाद (विधान केसरी)। रेलवे स्टेडियम, मुरादाबाद में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की प्रेसिडेंट इलेवन और सेक्रेटरी इलेवन के बीच एक रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी, सटीक गेंदबाजी और बेहतरीन क्षेत्ररक्षण का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
मैच के दौरान बल्ले की गूंज, चौकों-छक्कों की बरसात और खिलाड़ियों के जोश ने पूरे मैदान का माहौल उत्साह से भर दिया। जीत-हार से ऊपर उठकर दोनों टीमों ने खेल भावना का परिचय दिया और आपसी सौहार्द, एकता तथा स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।
इस अवसर पर आईएमए के पदाधिकारियों एवं चिकित्सकों ने कहा कि ऐसे खेल आयोजन न केवल तनाव कम करने में सहायक होते हैं, बल्कि चिकित्सकों के बीच आपसी तालमेल और भाईचारे को भी मजबूत बनाते हैं। आयोजन के अंत में सभी खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों के नियमित आयोजन पर जोर दिया।
