सुबह खाली पेट एक कली लहसुन खाने से क्या होता है?
June 07, 2026
लहसुन भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है। इसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लहसुन औषधिय गुणों से भरपूर है। यह स्वाद में तीखी होती है, लेकिन इसका सेवन स्वास्थ को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली चबाकर खाने से कई हेल्थ बेनिफिट्स मिल सकते हैं। ऐसा सिर्फ हम नहीं कह रहे डॉक्टर सलीम जैदा ने लहसुन के फायदों के बारे में बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इसके फायदों के बारे में बताया है। ऐसे में चलिए जानते हैं सुबह खाली पेट एक कली लहसुन खाने से क्या क्या फायदे मिलते हैं।
डॉ सलीम के मुताबिक सुबह खाली पेट लहसुन खाने से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। लहसुन में एलिसिन नामक कंपाउंड होता है जो ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करता है। इसे रोजाना खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है।
रोजाना लहसुन खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होता है। लहसुन में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं। सुबह खाली पेट लहसुन खाने से वायरल बीमारियों का खतरा भी कम रहता है।
लहसुन लिवर को डिटॉक्स करने में भी फायदेमंद माना जाता है। लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट्स और सल्फर होता है जो लिवर से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायक साबित होता है। ऐसे में अगर आप लिवर को हेल्दी रखना चाहते हैं तो कच्चे लहसुन का सेवन करें।
लहसुन डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लहसुन में मौजूद नेचुरल कंपाउंड शरीर में इंसुलिन लेवल को बढ़ाने में मदद करते हैं जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है।
डॉ सलीम के मुताबिक सुबह को लहसुन लें और इन्हें कुचल लें या छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर इसे गुनगुने पानी के साथ खा लें। ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों में फर्क दिखेगा।
