Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः ऊंची सड़के हो जाने से बाढ़ आने के समय भी आवागमन रहेगा जारी, ग्रामीणों को मिलेगी राहत! चार गांवों की सड़कें होगी ऊंची, जल्द ही कार्य होगा जारी - योगेश शुक्ला


लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गोमती तट के किनारे पड़ने वाले चार गांव की सड़के जल्द ही काफी ऊंची तक बनाई जायेगी। जिस से बाढ़ आने के समय गांव का आवागमन बाधित न हो सकें। इसके लिए भाजपा विधायक योगेश शुक्ला ने प्रस्ताव सरकार को भेजा था जोकि मंजूर हो चुका है। जल्द ही इस पर कार्य जारी हो जायेगा। इन चार गांवों के नाम बहादुरपुर, सुल्तानपुर, लासा अन्य शामिल हैं, इन चार गांवों का क्षेत्र गोमती नदी के पास पड़ता है, जिस कारण नदी में पानी ज्यादा आने से बाढ़ आ जाने से इन गांवों का संपर्क मार्ग पानी से बंद हो जाता हैं। इसके लिए भाजपा विधायक योगेश शुक्ला ने बाढ़ के समय कहा था कि यह सड़क बांध की तरह ऊंची बना दी जायेगी,जिससे इस क्षेत्र का आवागमन हर समय जारी रहे, विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि जल्द ही सड़कों पर कार्य जारी हो जायेगा,विधायक ने कहा कि योगी सरकार में किसी भी क्षेत्र की सड़क का विकास अधुरा नहीं रहेगा, महराज जी की सरकार लगातार विकास के पथ पर चल रही है, मैंने अपनी विधानसभा बख्शी का तालाब क्षेत्र में कई सड़कों का निर्माण करवाया, जिससे लोगों को सुविधा मिल रही हैं आज जनता सरकार की सराहना कर रही है। वहीं लासा देवी मंदिर पुजारी नवराज शर्मा और दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि अगर सड़क ऊंची हो जायेंगी, तो काफी राहत मिलेंगी, लेकिन मां लासा देवी मंदिर परिसर का विकास अधुरा है, विकास कार्य किया जायें। लासा देवी मंदिर सुप्रसिद्व देवी मंदिरों में शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |