Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मुख्यमंत्री योगी ने नगर निगम की कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन, विकास यात्रा को बताया प्रेरणादायी दस्तावेज

•मुरादाबाद में कराए गए विकास कार्यों, नवाचारों और जनहित 
   योजनाओं का समग्र चित्रण
 •संविधान साहित्य वाटिका स्थित अम्बर कैफे में आमजन के       लिए उपलब्ध रहेगी पुस्तक

काफी टेबल बुक का विधिवत विमोचन करते सीएम योगी

मुरादाबाद (विधान केसरी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने मुरादाबाद दौरे के दौरान नगर निगम मुरादाबाद द्वारा प्रकाशित कॉफी टेबल बुक का विधिवत विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नगर निगम के विकास कार्यों के व्यवस्थित दस्तावेजीकरण की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास विकास की पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ नागरिकों को शहर की प्रगति से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बनते हैं।
नगर निगम द्वारा प्रकाशित यह कॉफी टेबल बुक पिछले वर्षों में शहर में हुए विकास कार्यों, जनहितकारी योजनाओं, नवाचारों, आधारभूत संरचना के विस्तार, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक एवं विरासत संरक्षण तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं का विस्तृत दस्तावेज है। पुस्तक में विभिन्न परियोजनाओं की पूर्व एवं वर्तमान स्थिति का चित्रात्मक एवं तथ्यात्मक विवरण प्रस्तुत किया गया है, जिससे आमजन मुरादाबाद की विकास यात्रा और शहर में आए सकारात्मक बदलावों को आसानी से समझ सकेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुक भेंट करते नगर आयुक्त
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों का इस प्रकार व्यवस्थित संकलन भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण संदर्भ सामग्री साबित होगा। उन्होंने नगर निगम की इस पहल को अन्य निकायों के लिए भी प्रेरणादायी बताया। विमोचन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग अनिल कुमार, विधायक रितेश गुप्ता, विधायक कुंदरकी ठाकुर रामवीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफाली सिंह, विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, रामगोपाल उर्फ गोपाल अंजान, सतपाल सिंह सैनी, महापौर विनोद अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
नगर निगम प्रशासन ने बताया कि कॉफी टेबल बुक को संविधान साहित्य वाटिका स्थित अम्बर कैफे में आम नागरिकों के अवलोकन के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसका उद्देश्य शहरवासियों को मुरादाबाद में हुए विकास, परिवर्तन और नगर निगम की उल्लेखनीय उपलब्धियों से परिचित कराना है। यह पुस्तक शहर की विकास गाथा को सहेजने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में कार्य करेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |