Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः कांवेंट की तरह सुसज्जित हुआ परिषदीय स्कूल,लोकार्पण रविवार को


प्रतापगढ़। पट्टी तहसील के आसपुर देवसरा ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय उपाध्यायपुर का इटरनल कार्पोरेट मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन कृपाशंकर तिवारी व सीईओ आलोक रंजन तिवारी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में व्यापक कायाकल्प कर परिषदीय विद्यालय को कांवेंट विद्यालय की तरह आधुनिक शिक्षा और संसाधनों से युक्त  मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया गया है।विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए कई नई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिनका लोकार्पण एवं उद्घाटन समारोह आगामी सात जून दिन रविवार को दोपहर तीन बजे आयोजित किया गया है।विद्यालय परिसर में नवीन एवं स्वच्छ शौचालय,मीटिंग हाल,खेलकूद के आधुनिक उपकरण,आकर्षक हरित उद्यान,माँ सरस्वती की प्रतिमा,डिजिटल शिक्षा के लिए स्मार्ट क्लास और इंटरैक्टिव पैनल के साथ-साथ आधुनिक कम्प्यूटर सुविधाएं,सीसीटीवी कैमरा,इनवर्टर आदि स्थापित की गई हैं।इन संसाधनों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा होंगे।कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ष्मोती सिंहष्, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, पद्मश्री डॉ. सोमा घोष, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मॉडर्न ग्रुप ऑफ कंपनीज, मुंबई के सीएमडी ज्ञान प्रकाश सिंह, पूर्व आईजी डॉ. राकेश सिंह (पूर्व आईपीएस) तथा बॉलीवुड लेखक एवं गीतकार रितेश सिंह रजवाड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।कार्यक्रम के आयोजक आलोक रंजन तिवारी के अनुसार उदघाटन समारोह रविवार सात जून को अपराह्न 3 बजे प्राथमिक विद्यालय उपाध्यायपुर के प्रांगण में आयोजित किया गया है।विद्यालय के कायाकल्प से क्षेत्र में शिक्षा के एक नई शुरुआत होने की उम्मीद जताई जा रही है।आयोजक आलोक रंजन तिवारी ने क्षेत्र के नागरिकों, अभिभावकों एवं शिक्षाप्रेमियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |