Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः सीडीओ ने बैंकों में लंबित आवेदनों पर जताई कड़ी नाराजगी, शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश


प्रतापगढ़। जिले में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी डा0 राममोहन मीना की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तथा एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 में विभागीय ऋण योजनाओं में बैंकों में लम्बित आवेदन पत्रों पर स्वीकृति वितरण की कार्यवाही की प्रगति की समीक्षा की गई। सीडीओ ने बैंकों में अधिक दिनों से लंबित पड़े आवेदन पत्रों पर गहरी नाराजगी व्यक्त की तथा सभी बैंक जिला समन्वयकों को निर्देश दिये गए कि बैंकों में लंबित आवेदन पत्रों का निस्तारण युद्धस्तर पर किया जाए। स्वीकृत आवेदन पत्रों के ऋण वितरण की कार्यवाही में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए। अगली समीक्षा बैठक तक सभी बैंक लंबित पत्रावलियों का निस्तारण कर प्रगति से अवगत करायेगें। अन्त में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार से जोडा जा सके। बैठक में अग्रणी बैंक जिला प्रबन्धक एवं सभी बैंको के जिला समन्वयक उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सहायक आयुक्त उद्योग द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |