Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बैन के बाद 'धुरंधर' एक्टर के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सेलेब्स, कंगना रनौत ने भी दिया साथ


'धुरंधर 2' की सक्सेस के बीच अभिनेता रणवीर सिंह को बड़ा झटका लगा था. दरअसल इसी बीच उन्होंने फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'डॉन 3' से किनारा कर लिया था. फरहान और रणवीर के बीच का विवाद बाद में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉई (FWICE) तक पहुंच गया था. एफडब्ल्यूआईसीई ने रणवीर पर एक्शन लेते हुए उन्हें बैन कर दिया था. लेकिन, इस मुश्किल वक्त में रणवीर को इंडस्ट्री ने बिल्कुल भी अकेला और अलग महसूस नहीं होने दिया. कई बड़े सेलेब्स उनके सपोर्ट में आ चुके हैं.

एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' का प्रमोशन कर रही हैं. मंगलवार को उन्होंने इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रणवीर के बैन पर कहा, 'आप मुझसे पूछ रहे हैं, मुझे हर किसी ने बैन कर दिया है, तो मैं ये कहना चाहूंगी कि जब हैसियत बढ़ती है तो दुश्मन भी बढ़ते हैं. तो अब ऐसा नहीं हो सकता कि आपकी हैसियत बढ़े और दुश्मन ना बढ़े. तो आज रणवीर सिंह को सोचना चाहिए उनकी क्या किस्मत कि उनके इतने दुश्मन हैं! तो अच्छा है...जिंदगी में जब आप आगे बढ़ते हैं तो कई तरह की रुकावटें आती हैं. तो मेरे साथ तो इतना हुआ है तो देखो, आज मैं अच्छा कर रही हूं, नहीं फर्क पड़ता है, आखिरी में सब ठीक हो जाएगा.'

अभिनेता मनोज बाजपेयी ने भी एक कार्यक्रम में इस मामले पर अपनी बात रखी. उनसे पूछा गया था कि आखिर रणवीर सिंह और एफडब्ल्यूआईसीई जैसे विवाद में एक्टर खुद को किस प्रकार से सुरक्षित रख सकते हैं? इस पर मनोज ने कहा, 'इस इंडस्ट्री में सभी लोग इसे केवल सोशल मीडिया पर पढ़ रहे हैं. हमारे पास इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन कलाकार होने के नाते, हम उम्मीद करते हैं कि मामला जल्द ही सुलझ जाएगा.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |