Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुरः 58 गर्भवती महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण


संग्रामपुर/अमेठी। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में 58 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। ब्लडप्रेशर, हीमोग्लोबिन, मधुमेह आदि की जांच की गई।सभी गर्भवती महिलाओं को आयरन, कैल्शियम की गोलियां दी गई साथ में उचित खान-पान की सलाह दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डॉ संतोष सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हाई रिस्क प्रेग्नेंसी गर्भवती महिलाओं को चिन्हित करने के लिए 58 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण सीएचसी संग्रामपुर में किया गया।सभी गर्भवती महिलाओं का बीपी,खून,शुगर की जांच हुई। इनमें 9 गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए चिन्हित किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण में 02 गर्भवती महिलाओं को एच आर पी चिन्हित किया गया उन्हे दवा व परामर्श दिया गया। डॉ सिंह ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को सामान्य से ज्यादा स्वास्थ्य देखभाल की आवश्यकता रहती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |