Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

चोर ने नोजल खुला छोड़ दिया! सोते रहे कर्मचारी, 300 लीटर पेट्रोल जमीन पर बह गया


महाराष्ट्र के वाशिम जिले के केनवड गांव स्थित साईजी पेट्रोल पंप पर चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। देर रात एक अज्ञात युवक ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के सोते समय पंप की मशीन खुद चालू कर पेट्रोल चोरी कर लिया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, रात के समय पेट्रोल पंप के कर्मचारी आराम कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक पंप पर पहुंचा और बिना किसी कर्मचारी की मदद के मशीन संचालित कर अपने कैन में पेट्रोल भर लिया। पेट्रोल भरने के बाद वह नोजल को बंद किए बिना वहां से फरार हो गया।

वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी जाते समय पेट्रोल नोजल को सही तरीके से बंद नहीं कर पाया। इसके कारण करीब 200 से 300 लीटर पेट्रोल जमीन पर बह गया, जिससे पेट्रोल पंप संचालक को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। घटना का पता चलने के बाद पेट्रोल पंप प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और शिरपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि संदिग्ध पेट्रोल पंप पर आराम से घूम रहा था। उसने इसी सहजता का फायदा उठाकर पेट्रोल चोरी कर लिया और तुरंत मौके से फरार हो गया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। क्षेत्र के कई अन्य सीसीटीवी कैमरों में भी उसकी तस्वीरें कैद हुई हैं। पुलिस की टीमें फुटेज और हुलिए के आधार पर चोर की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही हैं। वहीं, इस घटना ने पेट्रोल पंपों की सुरक्षा व्यवस्था और रात के समय निगरानी को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |