बड़ा हादसा: कोटा से कानपुर जा रही स्लीपर बस पलटी, बच्ची समेत 2 की मौत
June 02, 2026
राजस्थान के बारां जिले में नेशनल हाईवे-27 पर आज अलसुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोटा से कानपुर जा रही यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार स्लीपर बस अनियंत्रित होकर फरेदुआ तलहटी गांव के पास हाईवे पर ही पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में एक मासूम बालिका समेत 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा करीब सुबह 4 बजे हुआ, जब अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। फरेदुआ तलहटी गांव के पास मोड़ पर बस चालक संतुलन खो बैठा और बस लहराते हुए हाईवे पर ही पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। शुरुआती तौर पर हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना या तेज रफ्तार माना जा रहा है।