Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

29 गेंद ठोके 94 रन! वैभव सूर्यवंशी के नाम 5 बड़े रिकॉर्ड, बिना कोई रन दौड़े 11 गेंद में फिफ्टी


इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए ट्राई सीरीज के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने 94 रनों की आतिशी पारी खेली. उन्होंने प्रियांश आर्या के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 132 रनों की साझेदारी की, जब वैभव के रूप में पहला विकेट गिरा तब भारत का स्कोर सिर्फ 8.5 ओवरों में 132 था. उनकी इस धांसू पारी की मदद से भारत ने 377 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. हालांकि वह अपने शतक से चूक गए, लेकिन इस पारी में 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए.

वैभव सूर्यवंशी ने 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया था. वह भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम था, जिन्होंने 2007 में टी20 इंटरनेशनल में 12 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था. ये इंग्लैंड के खिलाफ वही मैच था, जिसमें युवी ने एक ओवर में 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया था.

सबसे पहले तो वैभव सूर्यवंशी ने मैदान पर कदम रखते ही एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था. वह लिस्ट ए का फाइनल खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. वह 15 साल 86 दिन के हैं.

वैभव सूर्यवंशी लिस्ट ए क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

वैभव सूर्यवंशी ने चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया था. इससे पहले उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के जड़ दिए थे. उन्होंने अपने 50 रन पूरे करने तक एक भी रन दौड़कर नहीं लिया था, सभी रन छक्के-चौकों से बनाए.

दो देशों के बीच होने वाले मैच में वैभव सूर्यवंशी पॉवरप्ले के दौरान सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए. उनकी इस तेज तर्रार पारी के कारण भारत ने 7 ओवरों के अंदर ही 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया था. हालांकि वैभव सबसे तेज शतक लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए. वह 94 के स्कोर पर आउट हो गए. 29 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 8 छक्के और 10 चौके लगाए.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |