Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः खारजा नहर में डूबे युवक का शव 22 घंटे बाद बरामद! दोस्तों संग नहाने गया था बरेली का मनीष राठौर, एसएसबी और प्रशासन ने चलाया खोज अभियान


पीलीभीत। माधोटांडा क्षेत्र स्थित खारजा नहर में डूबे युवक का शव करीब 23 घंटे बाद रविवार दोपहर बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान बरेली निवासी 21 वर्षीय मनीष राठौर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मनीष शनिवार को अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए क्षेत्र में आया था। इसी दौरान वह खारजा नहर में नहाने उतर गया। नहर में गहरे पानी और तेज बहाव के कारण वह अचानक डूब गया। घटना के बाद साथियों ने शोर मचाया और स्थानीय प्रशासन को सूचना दी।

सूचना मिलते ही एसएसबी, सिंचाई विभाग तथा स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और युवक की तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक चले अभियान के बावजूद सफलता नहीं मिली। रविवार सुबह दोबारा खोज अभियान शुरू किया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोपहर में युवक का शव नहर से बाहर निकाल लिया।शव बरामद होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |