Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मालवीय नगर हादसे में 21 की मौत पर पीएम मोदी दुखी, किया मुआवजे का ऐलान


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग लगने की घटना पर दुख जताया और मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की. पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने बयान में कहा, 'दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना में लोगों की जान जाना बेहद दुखद है. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है.'

पीएम ऑफिस के मुताबिक, उन्होंने आगे कहा, 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष की ओर से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.'

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण अग्निजनित दुर्घटना में हुई जनहानि बेहद दुखद है. इस हादसे में असमय अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.'

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मालवीय नगर के रेस्तरां में लगी आग में अपनों को खोने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. एक्स पर पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'दिल्ली के मालवीयनगर में आग लगने से हुआ हादसा मन को व्यथित करने वाला है. जिन्होंने इस घटना में अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे. साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.'

मालवीय नगर में एक रेस्टोरेंट के अंदर बुधवार सुबह आग लगी थी। इस घटना में अब तक कम से कम 20 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लगभग 37 लोगों को बचाया जा चुका

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |