Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः पतंजलि योग समिति की बैठक सम्पन्न! 21 जून के लिए हम हैं तैयार


प्रतापगढ़। जिले में पतंजलि योग समिति प्रतापगढ़ की बैठक मे पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्त्ता बंधुओ ने 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्य बनाने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की।

मुख्य वक्ता पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी आदरणीय दुर्गेश योगी जी ने कार्यकर्त्ता बंधुओ को सम्बोधित करते हुए सभी से एकजुट होने का आवाहन किया।

श्री दुर्गेश योगी जी ने पदाधिकारी गण को कंपनी गार्डन मे 2 जून से 20 जून तक प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर संचालित करने का निर्देश देते हुए उक्त प्रशिक्षण शिविर मे सभी नये -पुराने योगी साधक ध्साधिका गण को सम्मिलित करने पर विशेष बल दिया।

बैठक की अध्यक्षता पतंजलि योग समिति प्रभारी गोविंद जी, संचालन भारत स्वाभिमान प्रभारी श्री भूपेंद्र जी ने किया।

बैठक मे प्रशिक्षण शिविर एवं 21 जून के विराट कार्यक्रम के लिए कार्य का समुचित विभाजन भी किया गया।

इस दौरान   गौरव शाली पूर्व सैनिक संगठन से कैप्टन प्रमोद  जी, पतंजलि परिवार से पुष्प राज जी,यजुवेन्द्र जी, चंद्र मणि जी, धर्मेंद्र जी,दीपक जी रानीगंज, नन्दलाल जी, विकास जी नौबस्ता लालगंज, इंद्रभान जी आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |