Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः अधिवक्ता सम्मान समारोह-2026” लखनऊ गोमती नगर बौद्ध संस्थान में संपन्न ! गोमती नगर बौद्ध संस्थान में विवेकानंद क्षमता फाउंडेशन द्वारा किया गया अधिवक्ताओं का सम्मान


लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित बौद्ध संस्थान में विवेकानंद समता फाउंडेशन द्वारा आयोजित “अधिवक्ता सम्मान समारोह-2026” गरिमामयी एवं भव्य वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में न्यायपालिका, विधि जगत एवं समाजसेवा से जुड़े कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। वहीं समारोह का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ एवं नवोदित अधिवक्ताओं को सम्मानित कर उनके न्यायिक एवं सामाजिक योगदान को सराहना देना रहा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जस्टिस शंभू नाथ श्रीवास्तव रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जस्टिस सुमित कुमार, जस्टिस महेंद्र दयाल, जस्टिस अमरनाथ वर्मा ,जस्टिस सुधीर सक्सेना एवं जस्टिस हर्ष कुमार उपस्थित रहे। वहीं सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की मजबूत कड़ी होते हैं और समाज में न्याय एवं संविधान की गरिमा बनाए रखने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवा अधिवक्ताओं को ईमानदारी, समर्पण एवं सेवा भाव के साथ कार्य करने की प्रेरणा भी दी। इस दौरान समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता श्री ओपी श्रीवास्तव जी को “बाबू हरगोविंद दयाल श्रीवास्तव स्मृति सम्मान” से सम्मानित किया गया। वहीं विवेकानंद समता फाउंडेशन सम्मान से अनुज कुदेशिया जी अपर महाअधिवक्ता, सुदीप कुमारजी अपर महाधिवक्ता, प्रीतिश कुमार जी अपर महाधिवक्ता, राकेश कुमार श्रीवास्तव जी अधिवक्ता, उमाशंकर सहाय जी अधिवक्ता, रमेश कुमार श्रीवास्तव जी अधिवक्ता, अक्षय सहाय जी अधिवक्ता, प्रदीप श्रीवास्तव अधिवक्ता, मनोज लाल जी अधिवक्ता, मनीष रंजन जी अधिवक्ता एवं मनीष कुमार श्रीवास्तव जी अधिवक्ता को सम्मानित कर उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की गई। इसके साथ ही नवोदित अधिवक्ताओं में आकर्ष अस्थाना, इशिका श्रीवास्तव, बल्लभ श्रीवास्तव, अपूर्ण आनंद, अनुष्का कुडेशिया, राघव चंद्रा, आदित्य श्रीवास्तव एवं मीनाक्षी चैधरी को भी सम्मानित किया गया। अतिथियों ने सभी युवा अधिवक्ताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समारोह नई पीढ़ी को प्रेरित करने के साथ-साथ न्यायिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने का उत्साह भी बढ़ाते हैं। विवेकानंद समता फाउंडेशन के अध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव ने कहा कि संस्था एक सामाजिक एवं समाजसेवी संगठन के रूप में हर जरूरतमंद की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहती है। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन शिक्षा, समाज सेवा एवं सामाजिक समरसता के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। वहीं संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा और ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को सम्मान देने के साथ समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। पूरे समारोह के दौरान सामाजिक समरसता, सम्मान और न्यायिक गरिमा का संदेश स्पष्ट रूप से देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने आयोजन की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे अधिवक्ताओं के सम्मान एवं प्रोत्साहन की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |