Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगरा: ब्रज शक्ति का स्वास्थ्य अभियानरू 200 से अधिक महिलाओं को मिला लाभ! शमशाबाद के बड़ा गांव में निरूशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं


आगरा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से कार्यरत अखिल भारतीय संस्था ‘शक्ति’ की ब्रज प्रांत इकाई ‘ब्रज शक्ति’ द्वारा शनिवार को शमशाबाद क्षेत्र के बड़ा गांव में ‘ग्राम परी’ कार्यक्रम के अंतर्गत निरूशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 200 से अधिक महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस दौरान ग्राम प्रधान गीता विमल, खंड विकास अधिकारी प्रेमपाल सिंह तथा ग्राम विकास अधिकारी संदीप गंगोत्री विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्रज शक्ति की प्रांत अध्यक्ष डॉ. सीमा गुप्ता ने किया और संस्था के उद्देश्यों एवं गतिविधियों की जानकारी दी।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। इसमें वरिष्ठ ईएनटी विशेषज्ञ एवं आईएमए अध्यक्ष आगरा डॉ. हरेन्द्र गुप्ता, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. भुवनेश जैन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गरिमा गुप्ता, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजू शर्मा सहित अन्य विशेषज्ञों ने सेवाएं दीं। वहीं तिलक बाजपेई एवं उनकी टीम ने शरीर में वसा की जांच की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |