अमेठीः मुख्यमंत्री व्यापार संवाद कार्यक्रम संपन्न! 20 उत्कृष्ट उद्यमी हुए सम्मानित
June 06, 2026
अमेठी। राज्य कर विभाग, अमेठी द्वारा एम.बी. रिसॉर्ट, जगदीशपुर में मुख्यमंत्री व्यापार संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों, उद्यमियों एवं करदाताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करना तथा कर प्रणाली को अधिक सरल एवं पारदर्शी बनाना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख राजेश विक्रम सिंह, उत्तर प्रदेश व्यापारी मंडल के महामंत्री समीर कुरैशी सहित जनपद के प्रतिष्ठित व्यापारी, कर अधिवक्ता एवं महिला उद्यमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर कर अनुपालन एवं व्यापारिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जनपद के 20 प्रमुख उद्यमियों (07 महिला एवं 13 पुरुष) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपायुक्त राज्य कर, खंड-1 अमेठी अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप राज्य कर विभाग करदाताओं और विभाग के बीच विश्वास को मजबूत करने तथा प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने व्यापारियों को नियमित रूप से जीएसटी रिटर्न दाखिल करने, जीएसटी पोर्टल पर मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी अद्यतन रखने तथा डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा अपंजीकृत व्यापारियों को कर व्यवस्था की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित व्यापारियों एवं महिला उद्यमियों को ळैज् 2.0 तथा ई-इनवॉयसिंग के नवीन प्रावधानों की सरल भाषा में जानकारी दी गई। संवाद सत्र में व्यापारियों द्वारा आईटीसी (प्ज्ब्) रिवर्सल के उपरांत भी नोटिस प्राप्त होने तथा जीएसटी पोर्टल के पासवर्ड एवं प्रोफाइल प्रबंधन से संबंधित समस्याएं उठाई गईं, जिनका उपायुक्त राज्य कर अशोक कुमार गुप्ता ने विस्तार से समाधान प्रस्तुत किया। उन्होंने करदाताओं को पोर्टल पर ई-मेल एवं मोबाइल नंबर अपडेट करने तथा पासवर्ड पुनर्प्राप्ति की प्रक्रिया की भी जानकारी दी। उपायुक्त राज्य कर ने कहा कि विभाग करदाताओं की समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में व्यापारियों, महिला उद्यमियों एवं अधिवक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।
