Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सियासी हलचल तेज! फिर साथ आएंगे उद्धव-एकनाथ? विधान परिषद की 17 सीटों के लिए होंगे चुनाव


महाराष्ट्र में विधान परिष्द की 17 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। छत्रपति संभाजीनगर से दोनों गुटों के दो बड़े नेताओं ने सार्वजनिक रूप से बयान देकर हलचल बढ़ा दी है। पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक जहां शिवसेना (UBT) के नेता अंबादास दानवे ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए इसके संकेत दिए हैं, वहीं इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना के वरिष्ठ नेता अब्दुल सत्तार ने भी कहा कि भाजपा ने जहां शिवसेना (UBT) के हाथ-पैर काट दिए हैं, वहीं छत्रपति संभाजीनगर जिले में शिवसेना का सिर ही काट दिया है।

विधान परिषद चुनाव के लिए कल महायुति और महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा है। बता दें कि 17 सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। लेकिन सबसे बड़ी मुश्किल गठबंधन के दलों के सामने उन बागी उम्मीदवारो की है जिन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया है। बता दें कि भाजपा-शिवसेना-एनसीपी (महायुती गठबंधन) सभी 17 सीटों पर चुनाव लड़ रहे है लेकिन सबसे ज्यादा बागी महायुती के अधिकृत उम्मीदवारों के सामने ही खड़े है।

शिवसेना (एकनाथ शिंदे) के विधायक अब्दुल सत्तार ने पार्टी के खिलाफ जाते हुए बेटे समीर सत्तार को संभाजीनगर जालना से मैदान में उतारा है। भाजपा को गठबधन में यह सीट मिलने पर अब्दुल सत्तार ने भाजपा के प्रति खुलकर नाराजगी भी जाहिर की है। वहीं दूसरी ओर चंद्रपुर वर्धा गढ़चिरौली सीट से भाजपा ने अरुण लखानी को टिकट दिया है। अरुण लखानी ने कल नामांकन पत्र भरा है। यहां उल्लेखनीय है कि अरुण लखानी सुप्रिया सुले के समधी है। अरुण लखानी के बेटे सारंग और सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी तय हुई है, जून में शादी होनी है, इसलिए इस सीट पर भी सभी की निगाहें टिकी हैं।

अब एक नजर डालते है महाविकास अघाड़ी की ओर कॉन्ग्रेस - शिवसेना( यूबीटी)- एनसीपी( शरद पवार गुट) वाले महाविकास आघाडी गठबधन के पास स्थानीय निकाय स्तर पर पाषर्दों की संख्या कम है जिसके चलते स्थानीय स्तर पर महायुतीं के पास बहुमत है .... 15 सीट पर चुनाव लड़ रहे है जिसमे से कॉंग्रेस 8 राष्ट्र्वादी शरद पवार गुट 4 और शिवसेना यूबीटी -3 सीट पर चुनाव लड़ रहे है.. इस गठबंधन में भी 4 सीट पर बागी मैदान में है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |