Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: आर्टियो विभाग बना मुखदर्शक डग्गामार ओवरलोड गाड़ियो पर नही लग रहा है लगाम आये दिन हो रहा है मौत।

हादसों को दावत दे रही है ओवरलोड  सवारी गाड़ियां, प्रशासन बेखबर।

कोन/सोनभद्र। जनपद के कोन थाना क्षेत्र में इन दिनों शादी-विवाह के सीजन में ओवरलोड वाहनों का खेल खुलेआम जारी है। नियमों को ताक पर रखकर पिकअप और छोटे मालवाहक वाहनों में इंसानों को इस तरह भरा जा रहा है मानो उनकी जिंदगी की कोई कीमत ही न हो।
बुधवार को क्षेत्र में एक ऐसा भयावह नजारा देखने को मिला जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। एक पिकअप वाहन में क्षमता से कई गुना अधिक लोग सवार थे। हालत यह थी कि वाहन की छत, किनारे और पीछे लगी सीढ़ी तक लोगों से भरी हुई थी। तेज रफ्तार और असंतुलित वाहन कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता था, लेकिन जिम्मेदार विभाग  मौन है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार ओवरलोड वाहन दौड़ रहे हैं, लेकिन प्रशासन और परिवहन विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा। लोगों का कहना है कि जब तक कोई बड़ी दुर्घटना नहीं होगी, तब तक जिम्मेदार अधिकारी शायद जागने वाले नहीं हैं। क्षेत्रीय नागरिकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों पर रोक नहीं लगाई गई तो मासूम लोगों की जान जाने से इंकार नहीं किया जा सकता। लोगों ने प्रशासन से तत्काल जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है, ताकि सड़कों पर चल रही मौत की सवारी पर रोक लग सके। इस  बावत् एआरटीओ सोनभद्र ने सेल पर कहा कि जाँच कर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। यही कारण है कि बीती रात रामपुर बरकोनिया ने भरी पिकप पलटी दर्जनों घायल और तीन की मौत हो चुकी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |