Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: जिलाध्यक्ष सत्यम पाण्डेय ने चार सूत्री मांग के माध्यम से किसान, नौजवान एवं जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ ज्ञापन सौपा।

सोनभद्र। समाजवादी मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष सत्यम पांडे ने कहा कि जनपद सोनभद्र में दर्जनों लिमिटेड कंपनियां होने के बावजूद भी जनपद सोनभद्र के नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं और सोनभद्र से अन्य प्रदेशों में जाने के लिए मजबूर हैं और इस भाजपा सरकार में नौजवानों का कोई सुनने वाला नहीं है । इसी के साथ किसानों के गेहूं क्रय में भारी पैमाने पर हिल हवाले की जा रही है जिसको तत्काल संज्ञान में लेते हुए किसानों के गेहूं तत्काल क्रय किया जाए और नगर पालिका में रिकॉर्ड रूम से खसरा रजिस्टर गायब हो गया है जिससे आम जनता को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और इसी के साथ जनपद के विकास कार्यों में भारी पैमाने पर अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है,जिसकी जांच कराई जाए। सत्यम पाण्डेय ने कहा कि जब से केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से महंगाई चरण सीमा पर है और किसानों नौजवानों महिलाओं गरीब तपके के लोगों के साथ भाजपा सरकार द्वारा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है और आए दिन गैस सिलेंडर का दाम बढ़ाकर गरीबों की भाजपा सरकार कमर तोड़ने का काम कर रही है जिसे समाजवादी पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी । यदि उपरोक्त मांगों पर तत्काल कार्यवाही नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी का एक-एक सिपाही जन आंदोलन करने के लिए बाध्य हो गया जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। 
समाजवादी पार्टी नगर पालिका रावटसगंज अध्यक्ष सरदार पारब्रह्म सिंह ने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है तब से देश एवं प्रदेश में महंगाई चरम सीमा पर है और गरीब तबका जनपद सोनभद्र से पलायन के लिए मजबूर है इसलिए हम सभी समाजवादियों की जिम्मेदारी है कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें और समाजवादी पार्टी के नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें क्योंकि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नेतृत्व में ही देश एवं प्रदेश का विकास संभव है।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से विवेक सिंह पटेल, गुलाम यासीन, सुशील राय, पीयूष यादव, धीरज पाठक, पिंटू पटेल, बालेश्वर यादव, आदिल अंसारी ,विनय तिवारी, अमित मौर्य ,फहीम अहमद ,विकास सिंह ,विशेष पांडे के साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |