Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

IPL मैचों में मोबाइल चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश! दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट ने गैंग के 4 सदस्यों को किया गिरफ्तार


दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने IPL मैचों के दौरान दर्शकों के मोबाइल चोरी करने वाले एक बड़े इंटरस्टेट गैंग का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस गैंग के चार आरोपियों को सिंघु बॉर्डर के पास गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से 15 महंगे मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. साथ ही चोरी में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त की गई है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह गैंग IPL मैच देखने पहुंचे लोगों को निशाना बनाता था. आरोपी भीड़ और मैच के उत्साह का फायदा उठाकर लोगों के महंगे मोबाइल फोन चुरा लेते थे. पूछताछ में सामने आया कि गैंग के सदस्य दिल्ली से अलग-अलग राज्यों में IPL मैच देखने जाते थे और वहीं चोरी की वारदात को अंजाम देते थे.

क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ और धर्मशाला में IPL मैचों के दौरान चोरी करने वाले कुछ आरोपी चोरी के मोबाइल लेकर दिल्ली लौट रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने सिंघु बॉर्डर के पास जाल बिछाकर एक कार को रोका और चारों आरोपियों को पकड़ लिया. जांच में पता चला कि इनमें से कई मोबाइल धर्मशाला और मोहाली में हुए IPL मैचों के दौरान चोरी हुए थे. संबंधित राज्यों की पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है.

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरबाज, नवीन उर्फ निक्कू, हेमराज उर्फ पुच्ची और अब्दुल मुगनी उर्फ शाइज़ के रूप में हुई है. इनमें से अरबाज़ और हेमराज पहले भी चोरी और चोरी का सामान रखने के मामलों में शामिल रह चुके हैं. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी चोरी के मोबाइल दिल्ली लाकर मलकागंज इलाके में कुछ लोगों को बेच देते थे. अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क और चोरी का सामान खरीदने वालों की तलाश में जुटी है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |